कामठी:-राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह , मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार , डॉ लखन सिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष इंटक एवं परदेशी राम विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला कबीरधाम के तत्वाधान में ग्राम -कामठी में निशुल्क श्रमपंजीयन शिविर आयोजित किया गया जिसमें जिसमें ग्राम कामठी के 500 से अधिक ग्रामीणों ने श्रम पंजीयन करवाया । इस निशुल्क श्रम पंजीयन शिविर कार्यक्रम में सरजू साकत ब्लॉक अध्यक्ष पंडरिया, प्रभू राम मसराम उपाध्यक्ष,महर सिंह टेकाम जी महासचिव, विनोद विश्वकर्मा सहसचिव, उमा चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष महिला पंडरिया, सरिता मरावी उपाध्यक्ष, रियादेवी जी ने ताम सहसचिव, छवि धुर्वे जी ब्लॉक अध्यक्ष बोडला, दुर्गा धुर्वे जी सचिव,नंदनप्रसाद चंद्रांकर , श्रमविभाग कवर्धा से रामकुमार जायसवाल , संजय जायसवाल डाटाएन्टी आपरेटर, जलेश्वर यादव , लक्ष्मन यादव मौजूद रहे।