बिलासपुर:- जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय महिला पर हुए जादू टोना के शक में हमले की घटना सामने आई है। रात 12 बजे गांव से बुलाये गए लोगों ने उसे मारपीट किया और उसके शरीर को गर्म लोहे से जलाया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है। घटना के पश्चात महिला को सिम्स
हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति गंभीर है। परिजनों ने उसकी चीख सुनकर स्थान पर पहुंचा और पुलिस जांच में सहायक हो रही है। महिला के मुताबिक गांव के ही केजउ राठौर और उसके साथियों ने मारपीट की है। केजउ ने बाहर से बैगा बुलवाया था। उसके साथ मिलकर जादू टोने के शक में वृद्ध महिला से मारपीट की गई है। साथ ही गर्म लोहे से उनके शरीर को अलग- अलग जगहों को और बाल को भी जला दिया है। गंभीर महिला को सिम्स में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले में महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है