पंडरिया:- आज दिनांक 10/02/2024 को पंडरिया मंडल के अंतर्गत गांव चलो घर घर चलो अभियान के तहत बूथ क्रमांक 155, 156, और 157, ग्राम पौनी, तिलाईभाट में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के द्वारा मोदी जी की गारंटी को जन जन तक पहुंचाने के साथ-साथ, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और मोदी सरकार को फिर से बनाने के लिए उनका संकल्प लेना था।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल साहू, युवा मोर्चा महामंत्री झयकुमार चंद्रवंशी, सोशल मीडिया सहप्रभारी राजू साहू, बूथ अध्यक्ष साहेब लाल ठाकुर, बूथ अध्यक्ष 157 सुरेश साहू, विक्की यादव, तामेश साहू, बलराम साहू, त्रिपुला साहू, बादल साहू, रामबहादुर साहू, झूला राम साहू, अर्जुन साहू और ग्रामीण जन भाग लिए।
यह कार्यक्रम लोगों को सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता में बढ़ावा देने के साथ-साथ, सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए, सामाजिक और आर्थिक विकास में सहयोग करने का माध्यम बना।