मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का झारखंड दौरा, जनता के बीच
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पड़ोसी राज्य झारखंड के दौरे पर रहेंगे। साय तीन जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। साय रायपुर हेलीपेड से झारखंड के लिये रवाना होंगे और तीन जनसभाओं में शामिल होंगे। उनकी तीन जनसभाओं की संबोधन का समय सुबह 8:55 बजे से शुरू होगा और शाम 5:05 बजे तक चलेगा।
भूपेश बघेल का उत्तर प्रदेश दौरा, राहुल गांधी के पक्ष में प्रचार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उनको रायबरेली लोकसभा सीट से प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में प्रचार करने की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव की रणनीति बनाने की बात की है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव का ओडिशा दौरा, चुनावी प्रचार में जुटे
उपमुख्यमंत्री अरुण साव के ओडिशा दौरे का आज तीसरा दिन है। वह लगातार प्रचार कर रहे हैं। उनकी आज की कार्यक्रम में चुनावी रैली और जनसभा शामिल हैं। उन्हें रात्रि में रायपुर लौटना है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज का ओडिशा दौरा, चुनावी प्रचार में जुटे
पीसीसी चीफ दीपक बैज भी आज ओडिशा दौरे पर हैं। उनका आज का कार्यक्रम में दो चुनावी रैली और एक विशाल रोड शो शामिल है। उन