कबीरधाम पंडरिया:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरझिटी पुराना, विकासखंड पंडरिया, जिला कबीरधाम में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस गठन के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जिला प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, और पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार जायसवाल को नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त, जनप्रतिनिधि और पालक सदस्यों के रूप में श्रीमती उमा जायसवाल, सरिता जायसवाल, पुनीता साहू, सोना यादव, लिसा जायसवाल, कमलेश जायसवाल, संतोष पोर्ते, हिम्मत मोंगरे, दूजे लाल पटेल, अमरू जायसवाल, और सहदेव राम मरकाम को समिति में शामिल किया गया।
इस बैठक में अशोक जायसवाल, संतोष साहू, खेम सिंह जायसवाल, गोविंद चंद्रसेन, कौशल जायसवाल, और सेम सिंह यादव भी उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय के सर्वांगीण विकास, प्रबंधन, और अनुशासन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस बैठक के माध्यम से शाला के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाने पर जोर दिया गया।
विद्यालय की प्रगति के लिए शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के गठन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और इस समिति के सदस्यों ने विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है।