कवर्धा (कबीरधाम):- छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन दिनांक 9 दिसंबर से 20 दिसंबर के मध्य किया जा रहा है जिसमें जन सामान्य को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कर बताया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास के सभी बाल विकास सेवा परियोजना अंतर्गत महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलायों का सम्मान कार्यक्रम आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिला एवं बच्चों हेतु पृथक-पृथक कुर्शी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें बच्चो के साथ बड़ी संख्या महिलाएं भाग ले रहे हैं जिससे उमंग और उत्साह का लहर गांव-गांव में देखा जा सकता है इसी कड़ी में आज कवर्धा परियोजना के रवेली सेक्टर अंतगर्त निवारीगुड़ा दुल्लापुर में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम और बच्चों और महिलाओं का ख़ुर्शी दौड़ प्रतियोगिता साथ ही बच्चों और महिलाओं ने रैलियां निकालकर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया इस दौरान बच्चे और बड़ी संख्या में सम्मिलित महिलाएं बहुत उत्साहित रहे।