ग्राम झंडी भाजपा के 10 वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल,भाजपा को लगा बड़ा झटका
August 25, 2023
झंडी:- कवर्धा विधानसभा क्षेत्र ग्राम झंडी भाजपा के 10 वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल,भाजपा को लगा बड़ा झटका। गौर तलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री सह कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने रायपुर के शंकर नगर में सभी को कांग्रेस का गमछा पहनकर कांग्रेस में स्वागत किया साथी मोहम्मद अकबर ने आगे कहा कि आप सभी कांग्रेस पार्टी के लिए तन मन से कम करें। और अपने क्षेत्र वासियों की मदद करें अपने क्षेत्र में हो रहे सभी कार्यों को पूर्ण रूप से संपन्न करेंं। साथ ही क्षेत्र के गरीब जरूरत मत बच्चों की पढ़ाई लिखाई में मदद करें और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करें।
Tags :
Share to other apps