पंडरिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी बनाने हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू को बालाराम चंद्रवंशी ने अपना आवेदन एवं बायोडाटा देकर अपना दावेदारी पेश किया।।
August 21, 2023
पंडरिया:- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी बनाने हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू को बालाराम चंद्रवंशी ने अपना आवेदन एवं बायोडाटा देकर अपना दावेदारी पेश किया बालाराम चंद्रवंशी सन् 1988 से लेकर अबतक अनेक पदो पर दायित्वों का निर्वहन किया है पार्टी एवं सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों में काम करते हुए समाज के सभी वर्गों के संपर्क मे रहा हैं कृषि के आधुनिक करण एवं किसानों के आय बढ़ाने में अनेक उपलब्धियां हासिल किया है। जैसे सरपंच, मंडी उपाध्यक्ष, सहकारी समिति के सदस्य, संगठन में पंडरिया मंडल में महामंत्री, पांडातराई मोहगांव मंडल में प्रथम अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक। सामाजिक क्षेत्र में, कुर्मी समाज के उपक्षेत्र के अध्यक्ष, जिला के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश में संगठन मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उक्त सभी गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेने से पुरे क्षेत्र के जन मानस से सतत् संपर्क बना रहता हैं और पुरे क्षेत्र में स्पष्ट वादीता एवं ईमानदारी तथा स्वच्छ छवि उनकी पहचान है क्षेत्र में सभी वर्गों के लोगों से संपर्क होने से उनकी दावेदारी प्रबल मानि जा रही हैं।
Tags :
Share to other apps