बोड़ला : एक बार फिर भीम रेजीमेंट जिला कबीरधाम के जिला अध्यक्ष कमलेश लहरे की अगुवाई में, बोड़ला भीम रेजिमेंट संगठन के सदस्य सड़क पर उतर आए हैं। अन्याय व शोषण के खिलाफ यह संगठन लगातार आंदोलन करते आ रही है ।इसी कड़ी में एक बार फिर भीम रेजीमेंट के सदस्य ने मोर्चा खोल दिया है।
आपको बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कवर्धा विधायक मो. अकबर का पुतला दहन किया गया। मांग मे सर्वप्रथम फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे, सभी 267 लोगो को तत्काल निलंबित करके कानूनी कार्यवाही अमल में जाए , प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी का लिखित वादा पूरा किया जाए , क्षेत्रीय समस्या व तथा समाज के रक्षक पुलिस वाले साथियों के 16 सूत्रीय मांगो को पूरा किए जाए।
बोड़ला में पुतला दहन, ब्लॉक अध्यक्ष पिताम्बर बारले के अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि। अगर
उक्त समस्त मांगो को पूरा करने की महती कृपा करे अन्यथा भीम भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ लगातार प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ पुतला दहन/विरोध प्रदर्शन /धरना आंदोलन किया जायेगा।
जिसमे जिला प्रभारी विनय जांगड़े, जिला अध्यक्ष कबीरधाम कमलेश लहरे , जिला उप अध्यक्ष-अजय बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष पिताम्बर बारले व पंडरिया अध्यक्ष प्रकार रावण एवं संगठन के सभी साथी उपस्थित रहें।