भाजपा कार्यालय कवर्धा में महिला मोर्चा के महिलाओं के द्वारा पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया
August 14, 2023
कवर्धा :- कवर्धा शहर के भाजपा कार्यालय कवर्धा में महिला मोर्चा के महिलाओं के द्वारा पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया गया। आज कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर में स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा के महिलाओं ने पार्थिव शिवलिंग का भिषेक कर जिले वासियों की सुख समृद्धि की कामना की गई । सभी महिला मोर्चा की महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर हाथों पर कलश लिए हुए पार्थिव शिवलिंग का आरती अर्चना कर महाभिषेक किया गया। साथ ही पार्थिव शिवलिंग को भोग में सूजी हलवा पुरी लगाया गया , साथी ही वस्त्र सिंगर सामग्री इत्यादि सामग्री पार्थिव शिवलिंग महाभिषेक को भेंट किया गया । भाजपा कार्यालय के बहार आसपास में मौजूद लोगों कोमहिला मोर्चा की महिलाएं के द्वारा प्रसाद वितरण किया इस पार्थिवशिवलिंग महाभिषेक में महिला मोर्चा की 50 महिलाएं इस पार्थिव शिवलिंग महाभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
Tags :
Share to other apps