ग्राम तारों के शर्मा निवास में पूरी विधि विधान के साथ मनाया गया हलषष्ठी का पर्व
September 05, 2023
तारों :- ग्राम तारों में पूरी विधि विधान के साथ मनाया गया हलषष्ठी का पर्व , यह पर्व भादो के कृष्ण पक्ष की छठी तिथि मनाया जाता है। इस पर्व को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में कमरछठ के नाम से जाना जाता है। हलषष्ठी के दिन संतान की प्राप्ति और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं यह व्रत रखती हैं। नवविवाहित स्त्रियां भी संतान प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं पूजा-अर्चना में बिना हल जोते उगने वाले पसहर चावल और छह प्रकार की भाजियों का भोग लगाने का खासा महत्व है छत्तीसगढ़ में संतान की दीर्घायु और कुशलता की कामना के लिए महिलाएं हलषष्ठी (Hal Shashthi) का व्रत रखती हैं मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से संतान को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है । बलराम का मुख्य शस्त्र हल और मूसल है इसलिए उन्हें हलधर भी कहा जाता है। उनके नाम पर इस पावन पर्व का नाम हलषष्ठी पड़ा है।
Tags :
Share to other apps