कवर्धा :-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने आज देश की आजादी एवं विकास के कार्य में अपना योगदान याद करते हुए 139वें स्थापना दिवस को मनाया जाना हैं। पार्टी के जिला/शहर, नगर/ब्लॉक मुख्यालयों सहित प्रत्येक मतदान केंद्र में 9:00 बजे से हर्षोल्लास के साथ पार्टी का झंडा फहराया जायेगा।
रैली का आयोजन:- 28 दिसंबर को नागपुर में दोपहर 2 बजे कांग्रेस पार्टी द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज़ करेगी।
रैली की विशेषताएँ:-राष्ट्रीय स्तर की इस रैली में देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, और लाखों के संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ से भी हजारों के संख्या में कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए उपस्थित हैं।
महंगाई, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा में भाजपा सरकार की विफलता पर रैली में आवाज बुलंद की जाएगी।
कांग्रेस का संदेश:-कांग्रेस पार्टी, जनता की आवाज बनकर, देश के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती रही है।
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए "है तैयार हम" के साथ बदलाव की तैयारियों में है।
कवर्धा बैठक में श्री पदम् सिंह कोठारी, होरीराम साहू, प्रवीण मेश्राम, जगमोहन साहू, और कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।