समाचार पत्रिका के मुताबिक, पूर्व मंत्री मो अकबर ने विधानसभा चुनाव से पहले राजकुमार तिवारी को शहर ब्लॉक अध्यक्ष बनाया था और चुनाव में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी थी। हालांकि, चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 39 हजार से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से ही कांग्रेस में इस्तीफा का दौर शुरू हो गया है।
समाचार पत्रिका में दिए गए बाइट में, राजकुमार तिवारी ने यह बताया कि उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी और पूर्व मंत्री ने शहर अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी और चुनाव में प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन कवर्धा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मो अकबर की करारी हार हो गई जिसकी जिम्मेदारी लेते हुवे नैतिकता के तौर पर अपने पद से इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष होरीराम साहू को सौंप दी गई है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का 139वां स्थापना दिवस के रूप में उत्सव मना रहे हैं, जबकि दूसरी ओर इस्तीफा देने से मायुष नजर आ रहे हैं।
हाल ही में, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने भी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था।