CM विष्णुदेव साय स्वास्थ्य विभाग की ले रहे बैठक, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद
December 15, 2023
रायपुर :-छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वास्थ्य विभाग की ली बैठक। यह बैठक मंत्रालय में हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी शामिल रहे। वहीं मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्लै और सुब्रत साहू भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिएहै। जिसमें सीएम देव साय ने एंबुलेंस सेवा-108 और मानसिक स्वास्थ्य के लिए संचालित सेवाओं पर जोर देने को कहा है। सभी अस्पतालों में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जेनेरिक दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं।
Tags :
Share to other apps