छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचेंगे PM मोदी, साइंस कॉलेज मैदान में होगा शपथ ग्रहण का कार्यक्रम
December 13, 2023
रायपुर:-भारत देश के याजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बु 13 दिसंबर बुधवार को शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2.15 बजे भोपाल से रवाना होकर 3.20 मिनट में छत्तीस गढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा पहोचेंगे। जहां से भारत के याजस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 3.45 बजे रायपुर साइंस कॉलेज मैदान स्थित हेलीपेड आएंगे और हेलीपेड से सड़क मार्ग द्वारा 3.55 बजे साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जहां पर आज छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शपथ लेंगे।
Tags :
Share to other apps