कवर्धा :- 75 वे गणतन्त्र दिवस ( 26 जनवरी 2024 ) के अवसर पर पड़रिया विधायक भावना बोहरा, कलेक्टर जन्मजेय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक अभिसेक पल्लव के हाथो महिला सैनिक के पद पर पदस्थ रीना शर्मा 207 HG कबीरधाम को उनके खेल मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया। बता दे की जिला मे पहली महिला सैनिक है जिसे लगातार अच्छी ड्यूटी विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन साथी पूर्व मे भी सम्मानित हो चुकी है। वर्तमान मे महिला सेल से विवेकानंद फोर्स अकेडमी मे उनकी पोस्टिंग है जिले का नाम हमेशा रौशन करते आई है पूर्व मे उनको विप्र गौरव सम्मान, सुषमा स्वराज अवार्ड, रक्तवीर सम्मान, vip ड्यूटी सम्मान, महिला उतथान हेतु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समानित किया जा चुका है। रोड ऐक्सिडेंट होने पर घायल लड़कियो को तत्काल हॉस्पिटल ले जाने के लिए कई बार उनको पूर्व कलेक्टर महोदय द्वारा अवार्ड दिया जा चुका है लगतार दो साल तक छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल 100 मीटर रेस, लॉन्ग जम्प रस्सी , कूद मे संभाग मे प्रथम स्थान प्राप्त होने पर और वीआईपी ड्यूटी एवं 10 वर्षो तक भोरमदेव पदयात्रा सावन मे 18 कि.मी अधिकारियों के साथ जाने के लिए यह सम्मान दिया गया है। विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं ड्यूटी से विभाग एवं माता पिता का नाम रौशन करते आई है। जिससे विभाग गौरवान्वित हुआ है आगे भी अपने माता पिता देश दुनिया का नाम रौशन करती रहेगी।