कवर्धा:- आज कवर्धा शहर वासियों विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता साथीभारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला मुख्यालय के सिग्नल चौक के बीचो-बीच खड़ा होकर गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने का आवाहन किया गया आज, भारत के विभिन्न कोनों में "गोमाता राष्ट्रमाता अभियान" के अंतर्गत, राष्ट्रव्यापी अहिंसक आंदोलन का शानदार आयोजन किया गया। इस आंदोलन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने की मांग किए जा रहे हैं।
आज ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के नेतृत्व में, गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए अभियान में शामिल होने के लिए भारतीय नागरिकों को एक आव्हान दिया गया है।
आंदोलन के अंतर्गत, पूरे भारत में 10 मार्च को 10 बजे से 10 मिनट के लिए भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस अभियान में, सनातनी हिन्दू भाइयों और बहनों ने सम्मिलित होकर अपने धर्म के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया है।
यह आंदोलन हमारे धर्म नगरी कवर्धा, जिला कबीरधाम में भी उत्साहपूर्वक संचालित किया गया, जहां समस्त सनातनी हिन्दू समूह उपस्थित थे।
इस आंदोलन के माध्यम से, समाज में गौ माता की महत्ता और सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है। यह भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग के रूप में गौ माता के प्रति हमारे समर्थन का प्रकटीकरण करता है।