मंगलवार की सुबह, जशपुर नगर के गौरव पथ स्थित कल्याण आश्रम चिकित्सालय के सामने एक तेज रफ्तार बाइक बैरिकेड से टकराई, जिससे बाइक चालक और सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बाइक चालक को ज्यादा चोटें आईं, जिसके उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि जब वह बैरिकेड से टकराई, तो बाइक चालक काफी दूर जा गिरा। सवार दूसरा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।