कवर्धा:- विगत दिनों कवर्धा में लोधी समाज का त्रिवर्षीय निर्वाचन संपन्न हुआ, जिसमें ग्राम बंदौरा निवासी संतोष कौशिक को जिलाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। इस निर्वाचन में समाज के विभिन्न पदों पर कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों का चयन किया गया।
निर्वाचन में उपाध्यक्ष के चार पदों के लिए धर्मपाल कौशिक (कुम्हार दनिया), घनश्याम जंघेल (धनौरा), रमेश कौशिक (गोछिया), और सोनवा कौशिक (छांटा) को चुना गया। महासचिव के पद पर संजीव कौशिक (मुंगेलीडीह) और कोषाध्यक्ष के पद पर राजेश कौशिक (सेमरिया) का चयन हुआ।
संगठन सचिव के रूप में शिक्षक राजेश कौशिक (चारभाठा) और प्रचार सचिव के चार पदों पर कौशल कौशिक (गोछिया), आनंद कौशिक (चारभाठा), सेवाराम कौशिक (छांटा), और रामकुमार जंघेल (सिंघनपुरी जंगल) निर्वाचित हुए।
सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पीठासीन अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रामशरण कौशिक और अजय कौशिक के द्वारा निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के सभी पदाधिकारीयों के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, सर्किल अध्यक्ष कृष्णा जंघेल, शिवकुमार कौशिक, भागवत कौशिक, अजित कौशिक, श्रवण कुमार वर्मा, और सामाजिक बंधु रेखलाल कौशिक, गोपाल कौशिक (दानीघठोली), घनाराम कौशिक (बम्हनी), नेहरू कौशिक, महादेव कौशिक, बालू जंघेल, सरपंच हेमंत जंघेल, रूपसिंग वर्मा, राघवेंद्र वर्मा, हुलास वर्मा, तिहारी कौशिक, शिक्षक रामफल कौशिक, रामकुमार कौशिक (गोछिया), धीरज कौशिक, डॉ. चंद्रकुमार कौशिक, रामानुज, कोमल कौशिक, शीशम, श्रेयम, और शुभम कौशिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री जीवन कौशिक और श्रवण कौशिक, प्रदेश प्रचार सचिव द्वारा किया गया।
इस प्रकार, संतोष कौशिक की अध्यक्षता में लोधी समाज का नेतृत्व और संगठनिक ढांचा और भी मजबूत हुआ है, जो आने वाले समय में समाज की उन्नति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।