पांडातराई मोहगांव (28 अगस्त 2024, बुधवार):- पांडातराई मोहगांव मण्डल में भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बीरबल साहू मण्डल महामंत्री ने मंच संचालन करते हुए कहा कि अभी हम सभी का भाजपा सदस्यता शून्य हो गया है आगामी 1सितम्बर को हमारे देश का यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्ड काल के माध्यम से सदस्यता लेंगे तत्पश्चात बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान प्रारंभ होगी यह अभियान बहुत ही महत्व पूर्ण अभियान है साहू ने बताया की इसे बूथ स्तर पर घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति को अवगत कराने को कहा और अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता दिलाने को कहा ताकि हमारा बूथ और मजबूत हो इस बैठक में मण्डल प्रभारी बालाराम चंद्रवंशी , मण्डल अध्यक्ष परमेश्वर चंद्रवंशी , बिरबल साहू महामंत्री, प्रदीप गौस्वामी, नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गुप्ता , कोमल साहू जनभागीदारी अध्यक्ष, राजेंद चंद्रवंशी।
मंडल बैठक प्रभारी :- बालाराम चंद्रवंशी ने अपने उतबोधन में इस आभियान को सफल बनाने के लिए सभी भारतीय जानता पार्टी के कार्यकर्तो को अपने अपने बूथ में जुड़ने के लिए 200से अधिक कार्यकर्त्ता को घर घर जाकर ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से सदस्यता जोड़ने को प्रेरित किया और अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने सदस्यता अभियान का स्वागत किया आभार व्यक्त किया ।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गुप्ता , रमेश तिवारी , गौकरण तिवारी , नवल किशोर गुप्ता , मण्डल महामंत्री प्रदीपपुरी गोस्वामी , कोमल साहू जनभागीदारी अध्यक्ष, मण्डल उपाध्यक्ष दयालु साहू , और अन्य प्रमुख नेताओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी ने एक स्वर में कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान जनसंघर्ष की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष गोर्वधन चंद्रवंशी और महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष उत्तरा साहू ने भी अपने विचार साझा किए और अभियान की सफलता के लिए अपने-अपने मोर्चा से पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।
इस बैठक में सदस्यता अभियान के मण्डल प्रभारी बालाराम चंद्रवंशी , मण्डल अध्यक्ष परमेश्वर चंद्रवंशी ,नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गुप्ता , रमेश तिवारी , गौकरण तिवारी , नवल किशोर गुप्ता , मण्डल महामंत्री प्रदीपपुरी गोस्वामी / बीरबल साहू , मण्डल उपाध्यक्ष दयालु साहू , रामू पाण्डेय , रसीद बघेल , पूर्व पार्षद अजय गिरी गोस्वामी जी, सुशील गुप्ता , बलराम पाठक, तुलसी मल्लाह , किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष गोर्वधन चंद्रवंशी , जनपद प्रतिनिधि रामकुमार बंजारे , महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मति उत्तरा साहू, महिला मोर्चा मण्डल महामंत्री शकुंतला टंडन , भाजयुमो मण्डल महामंत्री सिद्धांत मिश्रा/भुनेश्वर जायसवाल , मण्डल कोषाध्यक्ष रमेश केशरवानी मण्डल मंत्री विद्यानंद चंद्रवंशी, अहिल्या देवी,पार्षद फूलचंद साहू जी, महिला मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष रेखा पनागर/चंद्रिका बंधवे , डॉक्टर सुखचैन चंद्रवंशी , भरत चंद्रवंशी, अलख राम,जगमोहन चंद्रवंशी,हीरावन जायसवाल,दौलत राम,रतन चंद्राकर, मोहन लाल,सूरज ध्रुवे, श्रवण चंद्रवंशी, मोतीराम चंद्रवंशी, मनोज बंजारे, प्रहलाद पटेल, भूषण साहू, गोकुल साहू, ओंकार कुंभकार, नीरज गंधर्व,दुर्गेश मल्लाह, मालिक राम,घनश्याम मल्लाह, सुदर्शन चंद्रवंशी,बब्बन सोनी, रुपेश चंद्रवंशी, राजू चंद्रवंशी, धनशाय बनर्जी,नरेश , धर्मेंद यादव, धनी राम धृतलहरे,संतोष कुमार,काशी राम पनागर,मनोज गेंद्रे, गोपी चंद्रवंशी, कुमार बंजारे, दुकाल दास बंजारे,कन्हैया चंद्रवंशी, झम्मन चंद्रवंशी,कमलेश जायसवाल,निर्मल, अशोक जायसवाल, दयालु राम जायसवाल,नरेश जायसवाल, सुशील साहू,रामराज जायसवाल,राजकुमार पाली,सुरेश बंजारे,अयोध्या चंद्रवंशी,नेमचंद साहू,रामभरोस चंद्रवंशी, सुखचैन चंद्रवंशी, जनभागीदारी अध्यक्ष कोमल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह की लहर देखने को मिली, जिन्होंने इस अभियान में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।
बैठक का समापन भाजपा के विचारधारा और सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने के लिए लिए गए संकल्प के साथ किया गया।