रायपुर, 05 अगस्त 2024: छत्तीसगढ़ में एक ऐतिहासिक इतिहास भोरमदेव खजुराहो में रचा। जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पहली बार कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की। यह आयोजन कबीरधाम जिले के भोरमदेव में हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प बरसाए गए।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सात्विक प्रयासों और श्रद्धालुओं के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता ने इस आयोजन को संभव बनाया। उन्होंने इस अवसर पर कहा, "कभी सनातनियों पर लाठी बरसती थी, अब भोलेबाबा के भक्तों पर पुष्प बरस रहे हैं।" उनके अनुसार, यह आयोजन छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को एक नई दिशा देने का प्रयास है।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा की गई पुष्प वर्षा ने श्रद्धालुओं के बीच एक ऐतिहासिक क्षण पैदा कर दिया। यह पहली बार था जब राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे थे, जिससे श्रद्धालुओं के उत्साह में और भी वृद्धि हुई। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाने का कार्य हुआ है।