दिनांक 20 सितंबर 2024:- तहसील बोड़ला में भारतीय किसान संघ की नई इकाई का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों की सर्वसम्मति से ग्राम कुसुमघटा के पंकज वर्मा को तहसील इकाई का अध्यक्ष चुना गया। मंत्री पद का दायित्व ग्राम सारंगपुर कला के कैलाश चंद्रवंशी को सौंपा गया, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में बालाराम चंद्रवंशी का चयन किया गया। इसके साथ ही 21 कार्यकर्ताओं की एक मजबूत टीम का गठन किया गया।
इस टीम में महत्त्वपूर्ण कार्यकर्ता के रूप में आलोक मिश्रा (महली), टिकाराम खडौदा, डोमन चंद्रवंशी (भरेली), संतोष वर्मा, राम कुशल वर्मा (कुसमघटा), दिलीप चंद्रवंशी (गंडई खुर्द), कन्हैया चंद्रवंशी (गंडई कला), वचन मानिकपुरी (खरिया खडौदा), और राजू चंद्रवंशी (मानिकपुर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी कार्यकर्ता तहसील के विकास और किसानों के उत्थान के लिए अपना योगदान देंगे।
इस महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान किसानों की एकता और शक्ति को जागरूक करने पर जोर दिया गया। सभी ने किसानों के देवता भगवान बलराम की जयकार के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा, "किसान शक्ति जागेगी, सारी समस्याएं भागेंगी। किसान भाई-भाई हैं, राजनीति की खाई को खत्म कर हमें संगठित होकर आगे बढ़ना है।"
इस नवनिर्मित इकाई का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना, और कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए कार्य करना है।
जय किसान, जय बलराम।