कवर्धा:- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गन्ना तथा धान खरीदी के दौरान किसानो के साथ खुलेआम संबंधित विभागों द्वारा छलकपट करने तथा उनके हक तथा अधिकारों पर डांका डाले जाने की शिकायत लगातार सामने आ रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन शिकवा शिकायतों के बाद भी शासन-प्रशासन किसानो की समस्याओं का समाधान करने कोई रूची नहीं दिखा रहा है, उल्टा भ्रष्ट प्रशासनिक व विभागीय तंत्र आपसी सांठ गांठकर किसानो को ही गलत साबित कर करने का प्रयास कर रहा है। उक्त बातें कवर्धा कृषि उपज मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष चोवाराम साहू ने जारी बयान में कहीं। साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना में बीते करीब एक माह से गन्ना तौल में गड़बड़ी की जा रही है। जिसे लेकर किसानो ने बकायदा अपने स्तर पर धर्मकांटा की जांच भी की है जिसमें पाया गया है कि किसानो से कम तौल दिखाकर अधिक गन्ना लिया जा रहा है। किसानो ने धर्मकांटा में पाई गई इस गड़बड़ी का बकायदा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वॉयरल किया है।
कवर्धा शक्कर कारखाना में खुलेआम गन्ना तौल में कांटामारी: चोवाराम साहू
December 25, 2024

Tags :
Share to other apps