कबीरधाम( कवर्धा ):- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 में आरक्षण प्रक्रिया के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्वच्छ छवि के समाजसेवी सुदर्शन साहू को प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले सुदर्शन साहू ने अपने लंबे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जनता के लिए अनुकरणीय कार्य किए हैं। उनकी सक्रियता, समर्पण और विकासशील दृष्टिकोण ने उन्हें जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया है।
सुदर्शन साहू ने राजनीति में अपने कदम भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री बोड़ला के रूप में रखा। उनके कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद साहू जी को जिला महामंत्री, अंत्योदय अन्न योजना के जिला संयोजक, प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा और प्रदेश कार्यसमिति अन्य पिछड़ा वर्ग सदस्य जैसे अहम पदों पर कार्य करने का अवसर मिला।
साहू जी की लोकप्रियता और जनता के विश्वास का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जनपद सदस्य चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की और जनपद सभापति का पद संभाला। उनकी नेतृत्व क्षमता के चलते जिला लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष के रूप में 10 साल तक उल्लेखनीय कार्य किए।
समाजसेवा में अग्रणी भूमिका
साहू समाज के प्रति उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें साहू समाज बोड़ला का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने 15 साल तक अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद साहू संघ के प्रदेश मुखिया ने उनकी काबिलियत को मान्यता देते हुए उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री और जिला संरक्षक जैसे पदों से सम्मानित किया।
युवाओं में लोकप्रियता और प्रेरणास्त्रोत
सुदर्शन साहू न केवल वरिष्ठ वर्ग बल्कि युवाओं में भी बेहद लोकप्रिय हैं। वे युवाओं के मार्गदर्शक के रूप में पहचाने जाते हैं और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। उनकी सादगी, ईमानदारी और समाजसेवा के प्रति निष्ठा ने उन्हें युवाओं का आदर्श बनाया है।
छेत्र 07 से दावेदारी और विकास की उम्मीद
क्षेत्र क्रमांक 07 में सुदर्शन साहू की दावेदारी को लेकर जनता में खासा उत्साह है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी नेतृत्व क्षमता और स्वच्छ छवि उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाती है। यदि भाजपा उन्हें उम्मीदवार घोषित करती है, तो उनकी जीत तय मानी जा रही है।
सुदर्शन साहू की प्राथमिकताएं और विकास की दिशा
सुदर्शन साहू ने अपनी प्राथमिकताओं में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्रमुखता दी है। उनका कहना है कि क्षेत्र की सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा का विस्तार और रोजगार के अवसर सृजित करना उनकी प्राथमिकता होगी। वे चाहते हैं कि क्षेत्र का हर व्यक्ति मुख्यधारा से जुड़कर विकास का हिस्सा बने।
स्वच्छ छवि और जमीनी जुड़ाव ने बढ़ाई लोकप्रियता
सुदर्शन साहू की स्वच्छ छवि और जनता से उनका गहरा जुड़ाव उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने हमेशा बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है। उनकी सक्रियता और ईमानदारी ने उन्हें जनता के बीच एक भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित किया है।
सुदर्शन साहू का राजनीतिक और सामाजिक जीवन उनके समर्पण, सेवा और कुशल नेतृत्व का प्रतीक है। यदि उन्हें क्षेत्र क्रमांक 07 से प्रत्याशी बनाया जाता है, तो उनके नेतृत्व में क्षेत्र को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। जनता का विश्वास और समर्थन उनके साथ है, जो निश्चित रूप से चुनाव में उनकी सफलता सुनिश्चित करेगा।