पाण्डातराई:- नगर पंचायत पाण्डातराई से अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ और सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता दिलेश्वरी जायसवाल ने अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है। जायसवाल पिछले 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और अपने समर्पित कार्यों के माध्यम से पार्टी और क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।
जायसवाल वर्तमान में पाण्डातराई भाजपा मंडल की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इन पदों पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान की और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया।