शहर के कलेक्टर कॉलोनी नर्मदेश्वर शिव साई मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
August 15, 2023
कवर्धा :- कवर्धा शहर के कलेक्टर कॉलोनी नर्मदेश्वर शिव साई मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का हुआ आयोजन। यह कार्यक्रम राजपूत क्षत्रिय महिला समिति महासभा छत्तीसगढ़ क्रमांक 1282 उप समिति के नेतृत्व में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसके चलते श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञके प्रथम दिवस के उपरांत कलेक्टर कॉलोनी नर्मदेश्वर शिव साई मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाला गया वही इस श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के कथावाचक पंडित लोकेश्वरनंद दुबे राजनंदगांव छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं जो श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस के चलते आज पंडित लोकेश्वरानंद दुबे जी के द्वारा वेदी पूजन एवं भागवत का महत्व बताया गया । सभी कलेक्टर कॉलोनी की सभी महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिरों पर कलश लिए हुए नर्मदेश्वर शिव साईं मंदिर परिसर की परिक्रमा भगवान श्री कृष्ण जी के चलचित्र के सामने कलश स्थापित कर भगवान कृष्ण की आरती अर्चना कर वैदिक मंत्र का उच्चारण किया गया साथ ही कलेक्टर कॉलोनी के समस्त कॉलोनी वासियों को बताया की भागवत कराने से घर में सुख शांति समृद्धि शांति बनी रहती घर में किसी प्रकार की विपदा नही आती घर परिवार सुख माय जीवन व्यतीत करते है सुख शांति सदा बनी रहती है।
Share to other apps