भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला, और सुगंधित पुष्पों से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया और नंदी महाराज का दर्शन कर मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की। मंदिर में बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था
18 जनवरी महाकाल आरती: कण-कण में महादेव, घर बैठे यहां कीजिए भगवान महाकाल के दर्शन
January 18, 2024
उज्जैन:- उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को सुबह 4 बजे हुआ विशेष पूजन, जिसमें भगवान महाकाल को पहले जल से अभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद, और फलों के रस से बने पंचामृत से भगवान का पूजन किया गया। बाबा महाकाल को भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट और आभूषण से श्रृंगार किया गया और भस्म चढ़ाई गई।
Tags :
Share to other apps